मैथिली सिनेमा के आए अच्छे दिन, प्रदर्शन के लिए तैयार एक साथ तीन फिल्में
प्रिय पाठको,जैसा कि आप जानते हैं की मैथिली भाषा में गिने-चुने फिल्में ही बनी है | मिथिला के समृद्ध इतिहास और बॉलीवुड में मिथिला के लोगों की अच्छी तादाद के बीच यह संख्या जरूर निराश करने वाली है |
लेकिन अब आपको बता दूं कि Maithili Film 2023 के भी अच्छे दिन आते हुए दिखाई दे रहे हैं | पहली बार ऐसा होगा जब अगले कुछ ही दिनों में एक साथ कई फिल्में मैथिल प्रेमियों का मनोरंजन करेंगी |
इन फिल्मों की शूटिंग मिथिला में हुई है और इनके कलाकार, निर्माता, निर्देशक और बाकी तकनीकी स्टाफ सभी मिथिला से ही है |
अगले महीने यानी 5 मई को रिलीज हो रही मैथिली फिल्म ‘जैक्सन हाल्ट’ में अहम किरदार निभाने वाले अभिषेक निश्चल बताते हैं कि इस फिल्म में काम करने के पीछे मेरी सबसे बड़ी वजह यही थी कि Maithili Film 2023 के सिनेमा को बढ़ावा देना है |
हमें अपने गांव, अपनी मिट्टी पर जाकर काम करने का मौका मिला | हम पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में दिल्ली, मुंबई कहां-कहां निकल गए |
अब अगर गांव में काम करने का मौका मिला, तो इसे क्यों छोडूं | अभिषेक का कहना है कि मिथिला में सिनेमाघरों की कमी जरूर है |
लेकिन ओटीटी के आ जाने से अब इसे भी भरपूर दर्शक मिलेंगे | इसके अलावा तीन और Maithili Film 2023 अगले कुछ दिनों में सिनेमाघरों में होंगी |
यह फिल्में है ‘राजा सलहेश’ ‘विद्यापति’ और परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाई की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘चलू बाबाजीक धाम’ |
इनमें ‘राजा सलहेश’अगले महीने के अंत तक रिलीज होगा जबकि बाकी दो फिल्में दशहरा तक सिनेमाघरों में होंगी |
राजा सलहेश के लेखक और निर्माण कार्य से जुड़े अजीत आजाद ने बताया कि फिल्म एक साथ सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा |
उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माण में करीब 3 करोड़ रुपए का खर्च आया है | दूसरी तरफ फिल्म विद्यापति के निर्माण कार्य से जुड़े मनोज झा ने बताया कि फिल्म Maithili Film 2023 की शूटिंग पूरी तरह मिथिला के गांव में हुई है |
अब मिथिला में फिल्म निर्माण की सारी सुविधाएं हैं | केवल पोस्ट प्रोडक्शन के लिए मुंबई का सहारा लेना पड़ता है |
फिल्म में पहली बार विद्यापति की युवावस्था को दिखाया गया है | इसके लिए श्रुति कथाओं का सहारा लिया गया है | इस फिल्म के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपए का खर्च आया है |
‘चलू बाबाजीक धाम’ में अहम किरदार निभाने वाली मैथिली सिनेमा की चर्चित चेहरा प्रज्ञा झा के अनुसारफिल्म के निर्माण में क्राउड फंडिंग का सहारा लिया गया है |
इसमें अधिकांश संख्या ऐसे लोगों की है, जो भोले बाबा के भक्त हैं | फिल्म की शूटिंग भी मुख्य रूप से उन-उन जगहों पर हुई है, जहां से भोले बाबा का संबंध रहा है |
निष्कर्ष
साथियों, इस लेख के माध्यम से हमने Maithili Film 2023 राजा सलहेश,विद्यापति और चलू बाबाजीक धाम के रिलीज होने से संबंधित जानकारी दी |
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा कृपया इस मैथिली फिल्म की जानकारी के लिए इसे अन्य लोगों को भी शेयर करें | धन्यवाद !
यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/khatrimaza/