International women’s day | जानिए क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जो है International women’s day यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जो कि हर साल 8 मार्च को ही मनाया जाता है | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम महिलाओं में अधिक से अधिक निवेश करना और प्रगति में तेजी लाना है | 

क्या आप जानना हैं यह International women’s day (महिला दिवस) आखिर मनाते क्यों हैं ? अगर आपका उत्तर हां में है तो आप बिल्कुल सही प्लेटफॉर्म पर हैं | पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आप अंत तक अवश्य पढ़ें | 

साथियों, सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि महिलाओं को उनके अधिकार और हिस्सेदारी को बढ़ावा देने तथा उनके अंदर एक प्रकार की जागरूकता उत्पन्न करने के लिए International women’s day की शुरुआत की गई थी | 

आज के समय में महिलाएं भी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं चाहे वह सिविल सर्विस हो या डिफेंस की हो | इसलिए महिलाओं की कड़ी मेहनत और संघर्ष  के महत्व को देखते हुए उनके सम्मान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं | 

महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है ? 

पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन अमेरिका में महिलाओं के द्वारा अपने अधिकारों के लिए मांग की लड़ाई शुरू की थी | सन 1909 में सोशलिस्ट पार्टी के द्वारा इस दिन को महिला दिवस मनाने का ऐलान किया गया | 

क्या है महिला दिवस का महत्व ?  

नौकरी हो या व्यापार आज के समय में महिलाएं भी अपना कदम आगे बढ़ा रही हैं | अपने भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में अग्रसर हो रही है | लेकिन फिर भी इतनी प्रगति के बावजूद लैंगिक असमानता की एक गंभीर मुद्दा बनी हुई है | 

International women’s day सक्रिय रूप से इसलिए कार्य करता है क्योंकि लैंगिक समानता की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है | वैसे तो अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सफल हुई है | 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना है | आपको बता दूं कि 26 अगस्त 1990 को क्लारा जेटकिंन (संस्थापक) के द्वारा वार्षिक महिला दिवस मनाने की अपील की गई थी |