झंझारपुर के लाल बने नाइजीरिया लागोस में काउंसिल जनरल, क्षेत्रवासियों में हर्ष लोगों ने दी बधाई
Aaj ki taja khabar में पढ़िए – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला कमीशन ऑफ अप्वाइंटमेंट लेटर, काउंसल जनरल बने चंद्रमौली ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री ओनियामा को सौंपा पत्र
भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झंझारपुर के लाल चंद्रमौली कुमार कर्ण नाइजीरिया के लागोस में कॉन्सुल जनरल के पद पर नियुक्त किया है | इस आशय का राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने नियुक्ति का पत्र हकमिशन ऑफ अपॉइंटमेंट सौंपते हुए श्री कर्ण के उज्जवल भविष्य की कामना की है |
बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत झंझारपुर के लाल का काउंसिल जनरल नियुक्त किए जाने की सूचना मिलते ही जहां गांव में जश्न का माहौल है | वही, अनुमंडल क्षेत्र वासियों में काफी खुशी देखी जा रही है | उक्त आशय का पत्र देश के महामहिम राष्ट्रपति के हाथों आकर श्री कर्ण बेहद प्रफुल्लित व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं |
उक्त बातों की जानकारी देते हुए काउंसिल जनरल बने श्री कर्ण ने हमारे सोनभद्र संवादाता को दूरभाष पर बताया कि विगत 13 जनवरी, शुक्रवार को नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफरी ओनियामा को “कमीशन ऑफ अपॉइंटमेंट” से संबंधित पत्र सौंपकर विधिवत पद ग्रहण कर लिया है | नाइजीरिया के विदेश मंत्री ने भारतीय काउंसल कर्ण को अपने देश में समुचित सहयोग का आश्वासन दिया है |
Aaj ki taja khabar में आगे पढ़िए:-
कौन है चंद्रमौली कर्ण – अनुमंडल के कनकपुरा गांव निवासी प्राध्यापक व साहित्यकार पिता दिवंगत प्रो.(डॉ) जनक किशोर लाल दास, माता श्रीमती कृष्णा देवी के 6 संतानों में सबसे छोटे संतान हैं चंद्रमौली कुमार कर्ण | उन्होंने आठवीं क्लास तक शिक्षा सकरी मिडिल स्कूल से प्राप्त की |
तत्पश्चात वे नरपति नगर हाई स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की | उन्होंने सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा से भौतिक विज्ञान में प्रतिष्ठा हासिल करने के बाद ही विदेश सेवा में आ गए | उनके मित्र डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि श्री चंद्र मौली बचपन से ही मेधावी छात्र रहे |
उन्होंने बाद के दिनों में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में M.A की शिक्षा ग्रहण किया | ग्रामीण आशीष दास ने बताया कि कर्ण के इस उपलब्धि से संपूर्ण ग्रामवासी काफी उत्साहित हैं |
विदेश सेवा में योगदान – आपको बता दें कि वर्ष 1996 में पहली बार चंद्रमौली कुमार कर्ण बतौर सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में विदेश मंत्रालय में आए | श्री कर्ण को बाद के दिनों में विदेश सेवा में अधिकारी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ |
पूर्व में श्री चंद्रमौली ने सऊदी अरब, स्लोवाक गणराज्य, उज़्बेकिस्तान एवं जर्मनी स्थित भारतीय दूतावासों में अपनी सेवा प्रदान की है | कर्ण इराक के कुर्दिस्तान में भी काउंसिल जनरल रह चुके हैं | चंद्रमौली की इस उपलब्धि पर (मिथिलांचल) झंझारपुर के विधायक पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री संजय झा
मंत्री शीला मंडल, विधानसभा पार्षद अंबिका गुलाब यादव,भाजपा नेता आशीष दास, पूर्व मुखिया भागीरथ दास, पूर्व प्रमुख अनूप कश्यप, डॉ. संजीव शर्मा, बड़े भाई प्रमोद कुमार दास, सदन कुमार दास, बहन Shubhita Das, सुरेखा चौधरी, अमरनाथ झा, अजय दास पिंटू, संदीप दास, काशीनाथ झा किरण, समीर दास
बृज मोहन पासवान, शिवकुमार मिश्र, विमल कांत दास, नीलकांत दास, श्याम मोहन कर्ण, डॉ कन्हैया झा, शशि शेखर दास, कुमार जितेंद्र, कार्तिक दास, जय नाथ दास, विनोद दास, डॉ सती रमन झा,नरेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, डॉ सुरेंद्र भारद्वाज, आभास कुमार, सुधीर दास, रुद्रनाथ दास, डॉ सुरेश पासवान, माधव दास
प्रेम नाथ दास, पत्रकार संजय कर्ण, राजेंद्र कुमार, हरिमोहन दास, अंजना शर्मा, हितेंद्र दास, रविंद्र दास, श्वेता कर्ण, दया कांत दास, प्रकाश दास,आकृति दास, मुनमुन कर्ण, समेत कई लोगों ने शुभकामनाएं व बधाई दी है |