Aaj ki taja khabar | 20 March आज की ताजा खबर

Aaj ki taja khabar में पढ़िए – कोरोना के 1,000 से ज्यादा मामले  

भारत में 129 दिन बाद 1 दिन में कोरोनावायरस के 1,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए  गए हैं | वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 5,915 हो गई है | 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कुल 1,071 नए मामले सामने आए हैं | वहीं तीन और मरीजों की जान कब आने की खबरमिली है | 

केंद्र सरकार पहले ही राज्यों से ट्रस्टिंग बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दे चुकी है | 

Aaj ki taja khabar में आगे पढ़िए – जोगिंग के दौरान कार से टक्कर, CEO की जान गई 

मुंबई में वर्ली सी फेस पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से रविवार सुबह जोगिंग कर रहे 42 वर्षीय महिला राजलक्ष्मी विजय की मौके पर ही मौत हो गई | 

राजलक्ष्मी एक टेक्नोलॉजी कंपनी की CEO थी | हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर वर्ली पुलिस के हवाले कर दिया | 

राजलक्ष्मी मैराथन समेत दौड़ की गई स्पर्धाओं में मेडल जीत चुकी थी | इन दिनों वह लंदन मैराथन की तैयारी में जीती हुई थी | 

Aaj ki taja khabar में आगे पढ़िए – उत्तर प्रदेश में काम पर लौटे बिजली कर्मचारी 

यूपी में करीब 65 घंटे तक चली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल रविवार दोपहर खत्म हो गई है | हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारी काम पर लौटने लगे हैं | 

ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों कि बीच वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय हुआ | 

ऊर्जा मंत्री ने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई को वापस लिया जाएगा |

हड़ताल खत्म होने के ऐलान के साथ ही ऊर्जा मंत्री ने सभी कर्मचारियों से काम पर लौटने और बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं | 

ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा ने आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्यवाही को वापस लिया जाएगा |

इसके लिए उन्होंने यूपीपीसीएल के चेयरमैन को निर्देशित भी किया कि कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में चाहे एफआईआर हो,निलंबन हो या अन्य किसी प्रकार की कार्रवाई की गई हो,इसे जल्द वापस किया जाएगा |


यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/part-time-business-ideas