Aaj ki taja khabar | 27 Jan 2023 आज की ताजा खबर

CM और LG  ने गणतंत्र दिवस पर शहीदों को किया याद   

Aaj ki taja khabar  में पढ़िए – दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी | मुख्यमंत्री ने सुबह अपने आवास पर तिरंगा फहराया | इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी |    

इस मौके पर सीएम ऑफिस के स्टाफ भी मौजूद थे | बाद में मुख्यमंत्री ने सभी को मिठाई बांटी और  सबके साथ फोटो भी खींचवाए | इसके बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने कर्तव्य पथ पर पहुंचे | 

मुख्यमंत्री सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी,और उन्होंने कहा कि एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है | भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं | अब अपने गणतंत्र को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब की है |   

इसके साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को बसंत पंचमी की भी शुभकामनाएं दी | उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी लोगों को अपना शुभकामना संदेश दिया | उन्होंने लिखा, 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली और देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं | 

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को मेरा नमन किया और कहा कि आइए, हम अपने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और प्रणालियों के पोषण, सुरक्षा और मजबूती के लिए खुद को फिर से समर्पित करें और एक मजबूत, शांतिपूर्ण और शक्ति संपन्न भारत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें |   

छत्तीसगढ़ सरकार अप्रैल से देंगी बेरोजगारी भत्ता    

Aaj ki taja khabar  में आगे पढ़िए – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा कि अप्रैल से राज्य में बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा | साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं | 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था | 

इसके बाद पार्टी 15 साल बाद सत्ता में वापस आई थी | बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए रायपुर सिटी में एरो सिटी बनाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा कई नई योजना शुरू करने का वादा किया |  

साथ ही कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना शुरू करने समेत कई घोषणाएं भी की | बघेल ने यह भी कहा, कि अगले वित्त वर्ष में बेरोजगार युवाओं को हर महीने बेरोजगारी का भत्ता दिया जाएगा |