Mango benefits | आम आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद कितना नुकसान ?

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से आज आपको Mango benefits और आम खाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे | इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें | 

जैसे आपको पता है कि आम फलों का राजा और एक स्वस्थ्य फल होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है |

हालांकि, अधिक मात्रा आम खाने से नुकसान भी हो सकते हैं | आम खाने के फायदे और नुकसान क्या है, आइए जानते हैं Mango benefits और आम खाने से नुकसान:- 

Mango benefits – आम खाने के फायदे 

आम हमारे पाचन क्रिया को सुधारता है और अपच एवं गैस से राहत दिलाता है | आम में   फाइबर होता है जो आपके शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है | 

अगर हम Mango vitamins की बात करें तो इसमें कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जयंत लाभदायक है | 

आम में विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होता है, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक होता है | इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बहुत जरूरी है | 

आम में पोटेशियम ही होता है जो शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है | इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं | 

आम में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं | उपरोक्त लेख में  हमने Mango benefits के बारे में बताए, अब जानिए आम खाने से नुकसान क्या है ? 

Disadvantages of eating mangoes – आम खाने से नुकसान  

आम की तासीर गर्म होती है | वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जिनको ज्यादा गर्म चीजों से एलर्जी हो जाती है | 

ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करना परेशानी का कारण बन सकता है | बेहतर होगा कि आम का सेवन सीमित मात्रा में करें | 

डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर का सेवन फायदेमंद नहीं होता है और आम में भरपूर मात्रा में शुगर पाई जाती है | 

ऐसे में डायबिटीज पेशेंट के लिए इसका ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है | इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है, वे लोग इसका सेवन सोच समझकर करें | 

अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से शरीर की गर्मी बढ़ सकता है | जिस वजह से चेहरे पर दाने और मुहासे निकल सकते हैं | 

इसलिए आम का सेवन सीमित मात्रा में करें और खाने से पहले इस को पानी में भिगोकर रखें | आम में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है | 

फाइबर का सेवन आपके पाचन को दुरुस्त रखता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट खराब ही कर सकता है | आम में शुगर होती है जिस वजह से यह मोटापे का कारण बन सकता है |  

आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी, सीने में जलन, कब्ज, गैस जैसी समस्याएं हो सकती है | 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Mango benefits और आम खाने से होने वाले कुछ नुकसान की जानकारी दी है | 

आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो यह आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर Share कर सकते हैं | 

तो फिर मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए आप zeebiz.in पर हमारे साथ जुड़े रहें | धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/vegitable-face-pack/