Ghar me garden kaise banaye

साथियों, जैसे कि हम सभी अपने आसपास हरियाली देखकर सुकून महसूस करते हैं | लेकिन आजकल घर छोटे होते जा रहे हैं और लोगों को लगता है कि छोटे Ghar me garden kaise banaye

यही सब सोचकर वह अपने घर में एक अच्छा गार्डन नहीं बना सकते | लेकिन ऐसा नहीं है, मैं आपको बता दूं कि कम जगह में भी बेहतरीन गार्डन सजाई जा सकती है |

अपने घर में बगीचा तो हम सभी चाहते हैं लेकिन कभी जगह की कमी तो कभी सही जानकारी नहीं होने के कारण हम पीछे रह जाते हैं |  

इसके लिए जरूरत है सही सलाह और गार्डनिंग की कुछ बारीकियों से रूबरू होने की | तो आइए जानते हैं Ghar me garden kaise banaye और घर में किस तरह गार्डन बनाकर पौधों की देखभाल की जा सकती है | 

अगर आपके मन में भी ऐसा प्रश्न है कि Ghar me garden kaise banaye तो इस आर्टिकल के माध्यम से सही जानकारी पाकर आप भी छोटी सी जगह पर अच्छा गार्डन बना सकते हैं | 

तेरस या किचन गार्डन बनाएं  

जगह की कमी होने पर तेरस या किचन गार्डन बनाया जा सकता है | इसके अलावा बालकनी, खिड़की, लिविंग रूम या लोन में भी हरियाली बिखेरी जा सकती है | 

हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि गमलों से आपके घर की दीवारें और फर्श खराब ना हो | 

इसके लिए गमलों को करीब एक तिहाई खाली रखना चाहिए, ताकि पानी डालने पर मिट्टी और खाद वहकर बाहर ना निकले |

प्लास्टिक के गमलों से बचें 

घर में डायनिंग के लिए गमलों के अलावा बाल्टी, टब और बोतलों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि मिट्टी के गमलों का प्रयोग ज्यादा बेहतर रहता है | 

इन्हें प्लास्टिक की ट्रे पर रखने से गंदगी घर में नहीं फैलती है | 

बाहर जा रहे हों तो क्या करें ? 

अगर आप घर से कुछ दिन के लिए बाहर जा रहे हैं तो पौधों को कमरे से निकालकर खुली जगह में रख लेना चाहिए | इसके अलावा गमलों में पानी ऊपर तक भरा जा सकता है | 

बारिश के मौसम में खुले में रखे पौधे 1 हफ्ते तक बिना पानी के हरे-भरे रह सकते हैं | इसके अलावा गमले में तालाब में उगने वाले कुछ खास पौधे को अच्छी तरह बिछाकर पानी डालें | 

इससे लंबे समय तक पौधों में नमी बनी रहेगी | यह पौधे आपको नर्सरी से मिल जाएंगे | 

गेरू से रंगे गमलों के साथ आजकल बाजार में मिट्टी के ढेरों डिजाइन गमले भी उपलब्ध हैं | 

हालांकि, प्लास्टिक के गमलों का प्रयोग करने से बचना चाहिए |  क्योंकि इनमें पौधों का विकास रुक जाता है | 

मिट्टी भरने से पहले गमले में छोटे छोटे पत्थर रखने चाहिए, ताकि पानी के साथ मिट्टी और उन्हें मिले पोषक तत्व वह कर बाहर ना निकल जाएं | इसके बाद गमले में मनचाहा पौधा या बीज रोप सकते हैं |  

पानी की नियंत्रित मात्रा का रखें ध्यान 

पौधों को पानी देते समय मौसम का खास ध्यान रखना चाहिए | इसके अलावा पौधों को तभी पानी देना चाहिए जब लगेगी गमले की मिट्टी सूख रही है | 

ज्यादा पानी देने से मिट्टी के कणों के बीच मौजूद ऑक्सीजन पौधों की जड़ों में नहीं पहुंच पाती | 

सर्दियों में हर तीसरे चौथे दिन और गर्मियों में रोजाना जरूरत के हिसाब से पानी डालना चाहिए | तेज धूप में पौधों को पानी नहीं देना चाहिए, वरना पौधा झुलस सकता है | 

धूप भी है जरूरी 

पौधों के लिए खाद और पानी के साथ धूप भी बहुत जरूरी होता है | Ghar me garden kaise banaye इसके लिए कमरों में रखे पौधों पर भी हफ्ते में एक दो बार कुछ घंटों के लिए धूप दिखानी चाहिए | 

हालांकि, उन पौधों को सीधी धूप से बचाना चाहिए | फिर आपका एक छोटा घर भी एक सुंदर और मनमोहक गार्डन बन सकता है | 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Ghar me garden kaise banaye की जानकारी दी है | आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो यह आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर Share कर सकते हैं | 

तो फिर मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए आप zeebiz.in पर हमारे साथ जुड़े रहें | धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/mango-benefits/