Chennai ki Rajdhani | चेन्नई की राजधानी क्या है

दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम Chennai ki Rajdhani संबंधित कुछ खास जानकारी के बारे में बात करने वाले हैं | चेन्नई की राजधानी कहां है ? Chennai Ki Rajdhani Kahan Hai या चेन्नई की राजधानी का नाम क्या है ? | Chennai Ki Rajdhani ka name kya Hai आदि के बारे में इस लेख में हम जानेगे |

आजकल नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में अधिकतर इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें कई लोगों को Chennai ki Rajdhani के बारे में नहीं मालूम होता है | तो दोस्तों, ऐसे प्रश्न आपके जनरल नॉलेज के लिए ही होते हैं जो कभी-कभी आपको नौकरी दिलाने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं | 

तो आइए दोस्तों ज्यादा समय खराब ना करते हुए हम जानते हैं Chennai ki Rajdhani कहाँ है ? | Chennai ki Rajdhani ka name kya Hai ?    

चेन्नई की राजधानी क्या है (What is the capital of Chennai) ? 

साथियों, आपकी जानकारी के लिए बता दूं की Chennai (चेन्नई) की कोई राजधानी है ही नहीं | क्योकि Chennai खुद Tamilnadu की राजधानी है | यानी साधारण शब्दों में जाने तो तमिलनाडु की राजधानी का नाम चेन्नई है

चेन्नई का परिचय (Introduction to Chennai) 

चेन्नई दक्षिण भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षिक केंद्र बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है | 2011 के जनगणना के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है | चेन्नई का क्षेत्रफल 426 वर्ग किलोमीटर है | और इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 6.7 मीटर है |

चेन्नई कहां है (Where is Chennai) ?   

चेन्नई भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर तमिलनाडु प्रदेश के उत्तरी पूर्वी तटीय क्षेत्र में स्थित है | इस तटीय क्षेत्र को पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र भी कहते हैं | इस क्षेत्र की समुद्र तल से औसत ऊँचाई 6.7mtr. है | और सबसे ऊँचा स्थान 60 mtr.की ऊँचाई पर है | 

मरीना बीच के नाम से प्रसिद्ध चेन्नई के समुद्र तट का विस्तार 12 km. तक है | नगर के बीचो-बीच बहने वाली कूवम नदी और दक्षिण से बहने वाली अड्यार नदी बहुत ही ज्यादा प्रदूषित हो चुकी हैं | अड्यार नदी कूवम से कम प्रदूषित है और इसके तट पर अनेक पशु-पक्षियों का बसेरा रहता है | 

इन दोनों नदियों को बकिंघम नहर के द्वारा जोड़ा गया है | यह नहर अपनी 4 km की दूरी सागर तट के सामानान्तर तय करती है | नगर के पश्चिमी भाग में कई झीलें हैं, जिनमें से रेड हिल्स, शोलावरम और चेम्बरामबक्क्म से पेय जल की आपूर्ति होती है | 

चेन्नई का पुराना नाम क्या है (What is the old name of Chennai) ?

मद्रास एक ऐसा जाना माना पुराना नाम जो आप सभी जानते होंगे | यही मद्रास चेन्नई का पुराना नाम था | चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था | 17 जुलाई 1996 को इसका नाम बदलकर चेन्नई रखा गया | चेन्नई शब्द अंग्रेजों द्वारा बनाये गये फोर्ट सेंट जार्ज के करीब एक शहर चेन्नपटनम से लिया गया है | 

तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई है | यह भारत के दक्षिण का गेटवे माना जाता है | जनगणना 2011 के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है | 

दुनिया की जनसंख्या के अनुसार 36वां सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है | चेन्नई विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा जाने-माने भारतीय शहरों में से एक है | चेन्नई का मरीना बीच विश्व प्रसिद्ध है जो पर्यटन का केन्द्र बना हुआ है | 

खास बात है कि समुद्र के किनारे बसे होने के कारण चेन्नई में  एक बडा बन्दरगाह भी है | जिससे विदेशों से आयात और निर्यात करने और भारत की अर्थव्यवस्था का प्रमुख संसाधान है |

चेन्नई किस नदी के किनारे है (On which river is Chennai)  

चेन्नई बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है | इस शहर को पहले हम मद्रास के नाम से जानते थे | यह शहर 22 फीट की औसत ऊंचाई पर खड़ा है, यहां उच्चतम बिंदु 200 फीट है | यहां से होकर बहने वाली दो प्रमुख नदियाँ हैं | 

कोऊम नदी जो केंद्र से होकर बहती है और दक्षिण में अडयार नदी | एक तीसरी नदी, कोर्तलाईयार भी है, जो शहर के उत्तरी किनारे से होकर, बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने से पहले एन्नोर में जाती है | चेन्नई में बोली जाने वाली स्थानीय भाषा तमिल है |  

यहां के दर्शनीय स्थल (Places to visit)

यहां पर कुछ खास दर्शनीय स्थान हैं जैसे:- डमरीना बीच, सरकारी संग्रहालय चेन्नई, संथोम कैथेड्रल बेसिलिका, पुरची थलाइवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल, फोर्ट सेंट जॉर्ज संग्रहालय, एडवर्ड इलियट का समुद्र तट, गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान, अरुलमिगु श्री पार्थसारथी पेरुमल मंदिर तिरुवल्लिकेनी इत्यादि | 

चेन्नई की विशेष जानकारी- Chennai ki Rajdhani (Special information of Chennai)

1) हमारे देश भारत में Wi-Fi का विशाल नेटवर्क रखने वाला पहला शहर कोई और नहीं बल्कि चेन्नई है | 

2) हमारे देश का सबसे पुराना नगर निगम जिसका उद्घाटन वर्ष 1688 में हुआ था जो अभी तक सक्रिय है वह चेन्नई ही है | 

3) भारत का सबसे पुराना जेल चेन्नई का सेंट्रल जेल है  | 

4) भारत का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन रायपुरम रेलवे स्टेशन जिसका परिचालन 1856 में शुरू हुआ जो चेन्नई के ही  रायपुरम क्षेत्र में स्थित है | 

5) चेन्नई में ही भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है और बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में सबसे बड़ा बंदरगाह है | 

6) मद्रास (चेन्नई) विश्वविद्यालय ने भारत में पहली बार 1920 में बैचलर डिग्री कोर्स शुरू किया | 

7) चेन्नई में ही भारत का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है जो चेपॉक स्टेडियम के नाम से जाना जाता है | 

8) स्पेंसर प्लाजा भारत का सबसे पुराना मॉल जो चेन्नई में ही है | यह ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था | 

9) भारत का एकमात्र शहर है चेन्नई, जिस पर प्रथम विश्व युद्ध 10 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 के दौरान हमला हुआ था | 

10) चेन्नई एक ऐसा शहर है जिसको ऑटोमोबाइल उद्योग के कारण भारत के डेट्राइट के रूप में भी जानते हैं | चेन्नई भारत में 35% से अधिक ऑटो पार्ट्स और मोटर वाहन का उत्पाद करता है | 

साथियों, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Chennai ki Rajdhani की जानकारी दी है | आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो यह आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर Share कर सकते हैं | 

तो फिर मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए आप zeebiz.in पर हमारे साथ जुड़े रहें | इस लेख को आपने अंत तक पढ़ा और समझा इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !

FAQ:

Q: चेन्नई का प्रसिद्ध भोजन क्या है ?

Ans: चेन्नई में डोसा, इडली, वडा और फ़िल्टर कॉफ़ी आदि दक्षिण भारतीय भोजन प्रसिद्ध हैं | यहाँ पर केले के पत्तों पर ही भोजन परोसा जाता है |

Q: चेन्नई की जलवायु कैसी है ?

Ans: चेन्नई का तापमान सालों भर लगभग एक जैसा रहता है | यहाँ का मौसम गर्म और उमस भरा होता है |

Q: चेन्नई कौन से जिले में पड़ता है ?

Ans: चेन्नई भारत के तमिल नाडु राज्य का एक ज़िला है | ज़िले का मुख्यालय चेन्नई है, जो राज्य की राजधानी भी है |

Q: चेन्नई का राष्ट्रीय भोजन क्या है ?

Ans: बिरयानी चेन्नई में बेहद लोकप्रिय भोजन है| यह मांस के साथ मिश्रित चावल का भोजन है | वेरिएंट में चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, एग बिरयानी, शाकाहारी बिरयानी, बीफ बिरयानी आदि शामिल हैं|

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/padhai-me-safalta-kaise-paye/#more-15255