Vande bharat Delhi to Jaipur ticket price | राजस्थान घूमने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पहुंचे 3:30 घंटे में जयपुर

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 

नमस्कार दोस्तों, अगर आप अपने फैमिली के साथ जयपुर घूमने का प्लानिंग कर रहे हैं तो अब वह दिन दूर नहीं, जब आप सिर्फ साढे 3 घंटे में कर पाएंगे दिल्ली से जयपुर का सफर | 

हां तो दोस्तों, सिर्फ साढे 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर कैसे पहुंचेंगे यह सब जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को आप अंत तक पढ़ें |

इस आर्टिकल में हम बताएंगे vande bharat delhi to jaipur ticket price क्या है ? और क्या-क्या सुविधाएं आपको इस ट्रेन में मिलने वाली है | 

दिल्ली से जयपुर के बीच चलने वाली राजस्थान की पहली vande bharat Train 12 April 2023 से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परिचालन हो चुका है | 

यह ट्रेन दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली मात्र 3:30 घंटे में तय करेगी | ऐसे में अगर आप जयपुर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह बेहद खुशी की बात है |  

तो आइए जानते हैं vande bharat delhi to jaipur ticket price और सुविधाएं:-  

आपको बता दूं कि 12 अप्रैल से यह ट्रेन दिल्ली कैंट से अजमेर तक हफ्ते में 6 दिन चल रही है | यह बंदे भारत ट्रेन लगभग 3:30 घंटे में आपको जयपुर पहुंचा देगी | 

रेलवे की तरफ से वंदे भारत ट्रेन की किराए की सूची भी जारी कर दी गई है | जिसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में आपको खाने के साथ दिल्ली कैंट से जयपुर का किराया 1845 रुपए का भुगतान करना होगा |  

जबकि बिना खाना खाए एक यात्री का किराया 1476 रुपए है | वहीं, चेयर कार का टिकट दिल्ली कैंट से जयपुर तक 1050 रुपये खाना खाने के साथ है | 

जबकि बिना खाना खाए एक यात्री का किराया 742 रुपए है | वहीं, जयपुर से दिल्ली आने वाले यात्रियों को किराए में राहत भी दी जा रही है | 

जयपुर से दिल्ली कैंट तक खाना खाने के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1650 रुपये है, जबकि बिना खाना खाए एक यात्री का किराया 1475 रुपए है | 

वहीं, चेयर कार के एक टिकट का किराया खाना खाने के साथ 880 रुपए है | जबकि बिना खाना खाए एक टिकट के लिए 738 रुपए का भुगतान करना होगा |  

vande bharat delhi to jaipur ticket price आपको बता दूं कि, शताब्दी और डबल डेकर ट्रेन का किराया बंदे भारत की अपेक्षा कम है | 

दिल्ली से जयपुर जाने वाली शताब्दी ट्रेन में एसी चेयर कार का टिकट 885 रुपए है, जबकि डबल डेकर ट्रेन के एसी चेयर कार का किराया 500 रुपए है | 

हालांकि, अच्छी बात यह है कि शताब्दी और डबल डेकर से तेज वंदे भारत चलेगी, जो लगभग 3:30 घंटे में दिल्ली कैंट से जयपुर पहुंच जाएगी | 

जबकि डबल डेकर नई दिल्ली से जयपुर जाने में करीब 4:30 घंटे का समय लेती है | 

दिल्ली से जाने का समय   

दिल्ली कैंट से शाम      6:40  बजे  

गुरुग्राम                       6:55  बजे        

रेवाड़ी                          7:35 बजे     

अलवर                         8:24 बजे   

जयपुर                          22:05 बजे  

अजमेर                         22:55 बजे  

दिल्ली आने का समय    

अजमेर से सुबह            6 :20 बजे   

जयपुर                           7:50 बजे      

अलवर                          9:37 बजे    

रेवाड़ी                         10:45 बजे       

गुरुग्राम                       11:17 बजे  

दिल्ली कैंट                   11:35 बजे   

निष्कर्ष

दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने vande bharat delhi to jaipur ticket price और आने जाने का टाइम टेबल के बारे जानकारी दी है | 

आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो यह आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर Share कर सकते हैं | 

तो फिर मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए आप zeebiz.in पर हमारे साथ जुड़े रहें | धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/khatu-shyam-ki-yatra-kaise-karen/