Pakistan ki Rajdhani | पाकिस्तान की राजधानी

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से आज हम पाकिस्तान की राजधानी संबंधित कुछ बात करने वाले हैं | क्या आप सबको पता है पाकिस्तान की राजधानी कहां है | अगर आपको पता है तो अच्छी बात है | आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपने जनरल नॉलेज के लिए गूगल पर सर्च करते हुए नजर आते हैं | 

ऐसे में अगर आप भी पाकिस्तान संबंधित जनरल नॉलेज हासिल करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें | क्योंकि आजकल नौकरी के लिए होने वाले इंटरव्यू में कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिसकी जानकारी आपको नहीं होती हैतो आइए जानते हैं पाकिस्तान की राजधानी से संबंधित कुछ खास बातें | 

पाकिस्तान आधिकारिक तौर से इस्लामी गणराज्य, दक्षिण एशिया का एक देश है | यह दुनिया का 242 मिलियन की आबादी वाला विश्व का पांचवा देश है | और यहां की मुद्रा पाकिस्तानी रूपी हैं | जहां पर दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी है | अगर हम यहां के क्षेत्रफल की बात करें तो 881,913 वर्ग किलोमीटर में फैले 33 वें देश है |

पाकिस्तान की राजधानी कहां है ? 

साथियों, आपको यह बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है |  सन 1947 में देश आजाद होने के 20 साल बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद बना यानी 14 अगस्त 1967 को पाकिस्तान की राजधानी बना |  पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है | लेकिन पाकिस्तान में और भी कई भाषाओ का प्रयोग होता है | 

पाकिस्तान में घूमने वाले जगह कौन-कौन से हैं ?

पाकिस्तान में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है, यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षक दृश्य देखने को मिलते हैं हैं | यहां पर आज भी सदियों पुराने कई ऐतिहासिक मंदिर मौजद हैं | हिन्दुस्तान और पाकिस्तान चाहे अलग – अलग देश हो लेकिन आज भी दोनों देशो में खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं | तो आइए जानते हैं पाकिस्तान की ऐसी जगहों के बारे में जो आज भी बहुत प्रसिद्ध हैं | 

नीलम वैली –  नीलम वैली पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है | देश-विदेश के लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं | नीलम वैली की खूबसूरती को देखते ही दर्शक को कैमरे में कैद करने का मन करता है | आपको बता दें कि यह घाटी कश्मीर में स्थित है और यह लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई है | 

गोजल घाटी – यह घाटी समुद्र तल से लगभग 15,397 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं | जो चीन और अफगानिस्तान की सीमा को टच करती है | पर्यटकों की पसंदीदा यह गोजल घाटी अधिकतर बर्फ से ढंकी रहती हैं | गोजल घाटी पाकिस्तान के अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल हैं |      

हिरन मीनार – हिरन मीनार का निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था | इस मीनार की दीवारों पर हिरन के सींगों की तरह दिखने वाले उभरे हुए पत्थर देखने को मिलते हैं | यही कारण है कि इसका नाम हिरन मीनार रखा गया | फ़तेहपुर में स्थित हिरन मीनार प्रसिद्ध इमारतों में से एक है | 

जहाँगीर का मकबरा – जहाँगीर का मकबरा पाकिस्तान के लाहौर में रावी नदी के पास शाहदरा बाग में स्थित है, जो प्रसिद्ध मुगल सम्राट जहाँगीर की कब्र है |   

रानीकोट किला – पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित यह रानी कोर्ट किला एक ऐतिहासिक किला हैं,जो कराची शहर के पास स्थित है | तथा इसको दुनिया का सबसे बड़ा किला माना जाता हैं | दूर देशों से पर्यटक इसको देखने के लिए आते हैं | 

शीश महल – शीश महल का निर्माण साल 1631 में किया गया था | शीश महल में सफेद संगरमर के पत्थरों पर दर्पण जुड़ा हुआ है जिसकी वजह से यह शीश महल के नाम से प्रसिद्ध है | पाकिस्तान के लाहौर में स्थित यह किला दर्पण हॉल के नाम से  भी जाना जाता है जो बहुत प्रसिद्ध है |  

बादशाही मस्जिद – यह मस्जिद काफी पुरानी है | साल 1673 में बादशाही मस्जिद को मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था | बादशाही मस्जिद पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है | पाकिस्तान में लाहौर के बादशाही मस्जिद सबसे मशहूर है | यह मुगल – जमाने की सबसे बड़ी और खूबसूरत  मस्जिद है | 

राम घास का मैदान – पाकिस्तान में राम घास का मैदान राम गांव से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं | यह स्थान लोगों के घूमने और पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही  प्रसिद्ध माना जाता है | इस मैदान को राम मीडो के नाम से भी जानते हैं |

पाकिस्तान से जुड़ी कुछ अन्य डिटेल 

1) पाकिस्तान में कुल कितने जिले हैं ?

दोस्तों, आपको बता दें कि अब तक पाकिस्तान में कुल 135 ज़िले और 7 आदिवासी क्षेत्र हैं |   

2) पाकिस्तान में कितने धर्म के लोग रहते हैं ?

पाकिस्तान में तीन राष्ट्रीय जनगणना के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक,पाकिस्तान में 22,10,566 हिंदू, 18,73,348 ईसाई,1,88,340 अहमदिया,74,130 सिख, 14,537 बहाई और 3,917 पारसी धर्म के लोग रहते हैं |   

3) पाकिस्तान का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा पेड़ है ?

देवदार एक ऐसा पेड़ है जो पाकिस्तान का आधिकारिक राष्ट्रीय पेड़ है | 

4) पाकिस्तान का सबसे फेमस चीज क्या है ?

लाहौर के बादशाही मस्जिद पाकिस्तान में सबसे मशहूर है | बादशाही मस्जिद को साल 1673 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने बनवाया था | यह मुगल – जमाने की सबसे बड़ी और खूबसूरत मस्जिद है जो काफी पुरानी है |   

5) भारत के कितने राज्य पाकिस्तान को टच करते हैं ?

तीन भारतीय राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पाकिस्तान के साथ एक सीमा साझा करते हैं: पंजाब (547 किमी), राजस्थान (1,035 किमी), गुजरात (512 किमी), और जम्मू और कश्मीर (1,216 किमी), 3,310 किमी की संयुक्त साझा सीमा के साथ पाकिस्तान को टच करते हैं | |   

6) पाकिस्तान के बाप का नाम क्या है ?

मोहम्मद अली जिन्ना का जन्म 25 दिसम्बर 1876 को हुआ था | जिनकी मृत्यु 11 सितम्बर 1948 को हुई | वह बीसवीं सदी के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थे | जिनको पाकिस्तान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है |   

7) क्या पाकिस्तान में मंदिर हैं ?

प्रमुख हिंदू मंदिर श्री हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान में हैं ( जिनकी वार्षिक हिंगलाज यात्रा पाकिस्तान में सबसे बड़ी हिंदू तीर्थयात्रा है, जिसमें 250,000 से अधिक तीर्थयात्री भाग लेते हैं ), श्री रामदेव पीर मंदिर (जिसका मंदिर में वार्षिक रामदेवपीर मेला दूसरा सबसे बड़ा है) पाकिस्तान के उमरकोट में हिंदू तीर्थ स्थान है |  

8) पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च सम्मान कौन सा है ?

Detailed Solution. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और परोपकारी बिल गेट्स को पाकिस्तान देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है | बिल गेट्स को  पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन में मदद करने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है

9) पाकिस्तान में लोग कैसे बोलते हैं ?

पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है | इसको अंग्रेजी के साथ-साथ सह-आधिकारिक भाषा बनाने का भी प्रस्ताव है | पाकिस्तान में पंजाबी, सरायकी, पश्तो, सिन्धी, बलूची, गुजरी, कश्मीरी, हिन्दको, ब्राहुई, शिना, बाल्टी, खोवर, धातकी, हरियाणवी, मारवाड़ी, वाखी और बुरुशास्की सहित कई क्षेत्रीय भाषाएँ बोली जाती हैं |   

10) पाकिस्तान का सबसे मशहूर शहर कौन सा है ?

जिन्‍नाह की जन्‍मस्‍थली के लिए प्रसिद्ध कराची पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत की राजधानी है | यह पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा शहर है | अरब सागर के तट पर बसा कराची पाकिस्‍तान की सांस्‍कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक राजधानी मानी जाती है | यह पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा बंदरगाह शहर भी है |  

1971 में पाकिस्तान का प्रधानमंत्री कौन था ?  

नूरुल अमीन 7 दिसंबर 1971 से 20 दिसंबर 1971 तक पाकिस्तान के प्रधान मंत्री रहे | वह पाकिस्तान के आठवें प्रधान मन्त्री थे। उनका जन्म सन् 1893 में हुआ था। नूरुल अमीन पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्य थे और वह पाकिस्तान के आठवें प्रधान मन्त्री थे |    

2023 में पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन है ?

11 अप्रैल 2022 को शहबाज शरीफ देश के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए | उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बहुमत से 174 मतों से जीत हासिल की | शरीफ 2023 के पाकिस्तानी आम चुनाव तक इमरान खान के कार्यकाल को पूरा करने के लिए लगभग एक वर्ष में एक कार्यकाल पूरा करेंगे, हालांकि चुनाव पहले कराया जा सकता है | 

दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पाकिस्तान की राजधानी कहां है इसकी जानकारी अवश्य अच्छी लगी होगी | हमारी कोशिश यही रहती है कि अपने पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाएं ताकि उन्हें किसी दूसरे Sites पर खोजने की जरूरत ना पड़े | यदि आपको यह लेख पाकिस्तान की राजधानी पसंद आया हो तो अपने साथियों के साथ Share अवश्य करें ताकि उनको भी यह जनरल नॉलेज की जानकारी मिल पाए |

FAQ: 

Q: पाकिस्तान में सबसे अमीर हिंदू कौन है ? 

Ans: पाकिस्तान में सबसे अमीर हिंदू राणा चंद्र सिंह को जाना जाता था |    

Q: पाकिस्तान में कितने धर्म है ?

Ans: पाकिस्तान में हिंदू, ईसाई, अहमदिया, सीख, बहाई और पारसी धर्म  के मानने वाले हैं | 

Q: पाकिस्तान का पूरा नाम क्या है ?

Ans: पाकिस्तान का पूरा नाम Islamic Republic of Pakistan है |