Masaba Gupta | जानिए,मसाबा गुप्ता की जीवनी और कुछ रोचक तथ्य

Introduction of Masaba Gupta (मसाबा गुप्ता का परिचय)    

साथियों,मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर, टीवी सेलिब्रिटी और मुंबई की महिला हैं | Masaba Gupta भारतीय-कैरेबियन संस्कृति से सम्बन्ध रखती है | Masaba Gupta मुंबई में एक भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विव रिचर्ड्स के घर इनका पालन-पोषण हुआ है | 

आपको बता दूं कि उसके माता-पिता ने कभी शादी नहीं की | उसका पालन पोषण नीना गुप्ता के मातृत्व में  हुआ | 19 साल की उम्र में ही मसाबा गुप्ता फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था |    

नाम                       मसाबा गुप्ता

व्यवसाय                       फैशन डिजाइनर, टीवी व्यक्तित्व

प्रसिद्ध हुई                    क्रिकेटर विव रिचर्ड्स की बेटी एवं जानी मानी फैशन डिजाइनर

जन्म तारीख                  2 नवंबर 1988

उम्र                             33 साल

जन्म स्थान                   दिल्ली, भारत

गृह नगर                      मुंबई, भारत

शिक्षा                          फ़ैशन में स्नातक

कॉलेज                        श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, भारत

राष्ट्रीयता                      भारतीय

जाति                           हिंदू

पहली उपस्थिति            लैक्मे फैशन वीक 2007

लम्बाई                        5 फ़ीट 6 इंच

वजन                          60 किलोग्राम

वैवाहिक स्थिति            तलाकशुदा (मार्च 2019 में)

विवाह की तारीख         2015-2019

प्रेमी/पति का नाम         मधु मंटेना (फिल्म निर्माता ) (शादी – 2015, तलाक- 2019)

कुल संपत्ति                 65 करोड़     

Birth and biography of Masaba Gupta (मसाबा गुप्ता का जन्म एवं जीवनी)  

मसाबा गुप्ता जन्म 2 Nov.1988 को भारत की राजधानी दिल्ली,शहर में हुआ था लेकिन इनका बचपन मुंबई में बिता है क्योंकि इनका परिवार दिल्ली से मुंबई आ गया था | Masaba Gupta की उम्र 33 साल है | 

इनके माता नीना गुप्ता जो एक अभिनेत्री और पिता विव रिचर्ड्स जो पूर्व क्रिकेटर थे | इनका बचपन इनकी माँ के साथ गुजरा है इनका पालन-पोषण इनकी माँ ने किया |   

Masaba Gupta अपने स्व. नाना को एक पिता की तरह प्यार करती थी | जब ये 20 साल की हुई तो वह अपने पिता के साथ समय बिताने लगी और दोनों पिता और बेटी के बीच एक अटूट बंधन फिर बन गया जो कुछ समय के लिए टूट सा गया था |

जब ये मात्र 8 साल की थी तभी से टेनिस खिलाड़ी बनने का जूनून सवार हो गया और वह टेनिस के लिए ट्रेनिंग लेने लगी | 16 साल की उम्र हो जाने के बाद इनका मन टेनिस से हट गया और Masaba Gupta टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए ट्रेनिंग लेनी बंद कर दी |

कुछ समय बाद मसाबा गुप्ता को डांस करने का शौक सवार हो गया और इन्होने अपने शौक को पूरा करने के लिए गुप्ता श्यामक डावर की डांस अकैडमी ज्वाइन कर लिया |

इनकी माँ नीना गुप्ता अपनी बेटी को एक डांसर बनना पसंद नहीं था | नीना गुप्ता ने इन्हे डांसर ना बनने की सलाह दी | लेकिन तब तक मसाबा गुप्ता संगीत और नृत्य की पढ़ाई करने के लिए भारत से लंदन चली गयी |

अपनी माँ का साथ ना मिलने के कारण इनका मन डांस और संगीत में भी नहीं लगा और इनको अकेलापन महसूस होने लगा और घर की याद सताने लगी |  मसाबा गुप्ता लंदन में कर रही संगीत और डांस की पढ़ाई छोड़ वापस भारत आ गयी |

बाद में Masaba Gupta ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय में फ़ैशन और डिज़ाइन कोर्स करने के लिए दाखिला लिया और आज इसी फ़ैशन और डिज़ाइन के क्षेत्र में में इन्होने अपना करियर बना लिया है |      

Masaba Gupta’s schooling (मसाबा गुप्ता की स्कूली शिक्षा)

मसाबा ने अपनी शुरूआती स्कूल की शिक्षा अपने शहर से की | अपनी पढ़ाई दौरान उनके डांस के प्रति जूनून को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने श्यामक डावर की डांस अकादमी में दाखिला लिया |

इसके बाद वह डांसिंग कोर्स सीखने के लिए लंदन चली गईं | परिवार से अलग रहने के कारण वहां भी उनका मन नहीं लगा और उन्होंने बीच में ही कोर्स छोड़ दिया और वापस अपने देश भारत आ गई |

उसके बाद मसाबा ने मुंबई में स्थित श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अपना करियर इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाया | 

Family introduction of Masaba Gupta (मसाबा गुप्ता का परिवारिक परिचय)

पिता का नाम           विव रिचर्ड्स (पूर्व क्रिकेटर)

माता का नाम          नीना गुप्ता (अभिनेत्री)

भाई का नाम           माली रिचर्ड्स,मतारा रिचर्ड्स

पति                       मधु मंटेना (पूर्व पति )    

Masaba Gupta’s career (मसाबा गुप्ता का करियर)     

इंडो-कैरिबियन फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से डिग्री लेने के बाद 2009 में अपनी खुद की कंपनी  ”हाउस ऑफ मसाबा” शुरू किया |

33 वर्षीय डिजाइनर एवं फैशन आइकन मसाबा गुप्ता, को 19 साल की उम्र में लैक्मे फैशन वीक में अपनी शानदार शुरुआत करने का मौका मिला और इसके बाद से उन्होंने फैशन जगत में तहलका मचा दिया |

फैशन एवं डिजाइनिंग के दौर में अच्छा खासा अनुभव रखने वाली डिजाइनर मसाबा गुप्ता को  विश्व स्तर पर ‘प्रिंट की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है और साल 2017 में फोर्ब्स अंडर 30 की सूची में भी स्थान बनाने में भी कामयाब रही |

मसाबा गुप्ता को फ्यूजन ट्रेंड में महारत हासिल है और इसका मुख्य कारण इनकी मां नीना गुप्ता जो एक भारतीय अभिनेत्री है और उनके पिता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर रिचर्ड्स विव से विरासत में मिली संस्कृति है |

2016 में, गुप्ता ने एक नई लिपस्टिक लाइन से प्रेरित कपड़ों के संग्रह का निर्माण करने के लिए मेबेलिन न्यूयॉर्क के साथ सहयोग किया, जिसे कंपनी लॉन्च कर रही थी, लेकिन यह परियोजना विभिन्न कारणों से गिर गई |उन्होंने कहा है कि उनके करियर का सबसे बड़ा अफसोस उनका स्टाइलिस्टा संग्रह था |

मसाबा गुप्ता इंस्टाग्राम के जरिये फैशन शो करने वाले पहले भारतीय डिजाइनर के रूप में भी जानी जाती है | मसाबा के अनुसार उनकी ज्यादातर बिक्री व्हाट्सएप के माध्यम से होती है जो होने वाली कुल बिक्री का 60 % तक होती है |

2018 में उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक हिजाब-साड़ी लाइन शुरुआत की | 

मसाबा गुप्ता और उनकी मां नीना गुप्ता ने 2019 में, नेटफ्लिक्स द्वारा आयोजित TV Web Series में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे है , टीवी वेब सीरीज  ”मसाबा मसाबा” , में मसाबा गुप्ता और उनकी माँ नीना गुप्ता फैशन और फिल्म के साथ अपने जीवन की झलक भी दिखाते हैं | 

Husband of Masaba Gupta (मसाबा गुप्ता का पति)

मसाबा गुप्ता को मधु मंटेना से प्यार हो जाता है | मधु मंटेना का पूरा नाम मधु वर्मा मंटेना है  ये एक भारतीय फिल्म निर्माता और बिज़नेसमेन हैं, जो  हिंदी , तेलुगु और बंगाली सिनेमा में फिल्मों के निर्माण के लिए भी जाने हैं | 

मधु मंटेना ने साल 2008 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गजनी में का भी निर्माण करने में हाथ है | रक्त चरित्र (२2010 ), राजनीतिक थ्रिलर रण (2010 ) और बंगाली हिट फिल्म ऑटोग्राफ जैसी फिल्मों का निर्माण करने का श्रेय दिया जाता है | 

मसाबा गुप्ता ने अपने प्रेमी मधु मंटेना से 2 June 2015 के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की | दंपति की अभी तक कोई संतान नहीं है | लेकिन  इन दोनों की शादी लम्बे समय तक नहीं टिक पायी और शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया | 

साल 2018 के खत्म होते होते , मसाबा और उनके पति मधु मंटेना ने अपने अलग होने की घोषणा कर दी और साल 2020 में दोनों ने पूर्ण रूप से तलाक ले लिया | 

Some interesting facts about Masaba Gupta (मसाबा गुप्ता के बारे में कुछ रोचक तथ्य)   

1) माबासा गुप्ता जो एक भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड की बेटी है | वह बिना शादी के संबंध से पैदा हुई थी | नीना गुप्ता ने हाल ही में इसके बारे में कहा कि उन्हें एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिश्ता रखने का पछतावा है | मसाबा गुप्ता का बचपन बहुत चुनौतियों भरा रहा है | 

2) जब भी उनके माता-पिता सुर्खियों में आते थे तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो जाती थी बिना शादी की जन्मी बच्ची का बचपन लगभग बर्बाद हो गया था | उनके पिता जो वेस्टइंडीज से थे उनके बाल भारी और घुंघराले थे, इसलिए बचपन में बच्चे उनको तंग करते थे |   

3) मसाबा गुप्ता ने बताया था की अगर वह फैशन डिजाइनर ना होतीं, तो वो किसी विज्ञापन कंपनी में एक डेस्क जॉब करती | लेकिन ऐसा हुआ नहीं और आज वे एक बहुत ही प्रसिद्द फ़ैशन डिज़ाइनर है.दुनियाभर के देशो में आउटफिट डिजाइन जानी मानी मसाबा गुप्ता ने अपने नेटफ्लिक्स शो ‘मसाबा मसाबा’ में अपनी जिंदगी की कहानी को दिखाया गया हैं | 

4) नेटफ्लिक्स का यह शो मसाबा के जीवन की एक पूरी यात्रा है और हमें मसाबा की जिंदगी एक झलक दिखायेगा कि कैसे वह भारत की सबसे फेमस डिजाइनर लड़की बनती चली गई | उनकी मां नीना गुप्ता ने बताया की वो इस वेब सीरीज को लेके बहुत उत्साहित हैं |    

Property of masaba gupta (मसाबा गुप्ता की संपत्ति) 

मसाबा गुप्ता की कुल संपत्ति 2021 में $ 9 मिलियन होने का अनुमान है | मसाबा गुप्ता एक भारतीय आउटफिट डिजाइन हैं जिनकी संपत्ति इस प्रकार है:-

कुल संपत्ति (Net Worth 2021) $ 9 मिलियन

कुल संपत्ति रुपयों में (Net Worth In Indian Rupees)      65 करोड़

Information about Neena Gupta (नीना गुप्ता के बारे में जानकारी)

नीना गुप्ता पिछले दिनों अपनी बेटी के होने वाले ससुर हिदाल हैदर तैयबजीकी अंत्येष्टि में भाग लेने दिल्ली आई थी | बहरहाल,नीना गुप्ता का बचपन सीताराम बाजार के कूचा ख्यालीराम में बीता | उनके पिता लाला रूप चंद गुप्ता को अब भी कई लोग याद करते हैं | लाला रूप चंद गुप्ता बहुत धार्मिक विचारों वाले सज्जन इंसान थे | 

उनका सारे क्षेत्र में सब मान सम्मान करते थे | लाला रूप चंद गुप्ता ने अपनी बेटी नीना गुप्ता को हमेशा अपने मन के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया | नीना गुप्ता को वर्ष 1990 में फिल्म “Wo chokri” के लिए बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला | 

वे 80 के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफी चर्चा में रही और 1989 में उन्होंने विवियन रिचर्ड्स से बिना विवाह किए बेटी मसाबा को जन्म दिया | नीना गुप्ता ने सन 2008 में पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली | दोनों के बीच एक फ्लाइट के समय मुलाकात हुई थी |   

Masaba marries a Delhi man (दिल्ली वाले से शादी की मसाबा ने)   

दिल्ली के सत्यदीप की शादी मसाबा से हो गई | शादी के लिए दिल्ली से सत्यदीप की मां नलिनी मिश्र की अगुवाई में बारातियों की एक टोली मुंबई गई थी | मसाबा मशहूर फिल्म एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी है | शादी के मौके पर मसाबा के डैडी और वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स खास तौर पर आए थे | 

मैरिज रिसेप्शन में नीना गुप्ता के साथ उनके पति विवेक मेहरा और दिल्ली से उनके कई रिश्तेदार भी पहुंचे थे | पर वहां किसी एक शख्स की कमी खल रही थी तो वह सत्यदीप के पिता हिनदाल हैदर तैयवजी की थी | उनका कुछ दिन पहले राजधानी में निधन हो गया था |  

बहरहाल, सत्यदीप और मसाबा का यह दूसरा विवाह है | सत्यदीप की पहली पत्नी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी थी | मसाबा के पहले पति मधु फिल्म प्रोड्यूसर हैं | अब सत्यदीप के परिवार की तरफ से एक पार्टी दिल्ली में आयोजित की जाएगी | 

सत्यदीप का परिवार साउथ दिल्ली के शांतिनिकेतन में रहता है | सत्यदीप भी फिल्मों में काम करते हैं | मसाबा बॉलीवुड की एक फेमस और सेक्सफुल फैशन डिज़ाइनर है |