Home cleaning tips in Hindi | जानिए,वे 6 चीजें जिनकी बार-बार ना करें सफाई

नमस्कार दोस्तों,अपने घर की चीजों की साफ-सफाई को लेकर इस लेख के माध्यम से कुछ जरूरी बातें आपके साथ साझा कर रहे हैं | जिन चीजों के प्रतिदिन सफाई की जरूरत नहीं होती |

ज्यादातर लोग आपको सफाई के उपायों के बारे में बताते रहे हैं | लेकिन आज हम Home cleaning tips in Hindi  में आपके लिए ऐसे सामानों की लिस्ट लाए हैं, जिन्हें साफ करने की आवश्यकता नहीं के बराबर होती है | 

या तो यूं कहें की इन चीजों की रोजाना सफाई करने से आपके टाइम और मेहनत की बर्बादी होती है | तो आइए जानते हैं वह चीजें क्या क्या है ?  

Home cleaning tips in Hindi | इन चीजों को नहीं जरूरत है रोज सफाई की

1) कारपेट – कारपेट को प्रतिदिन सफाई करने की जरूरत नहीं होती है | इसे आप हफ्ते में एक बार वैक्यूम और साल में एक बार स्टीम क्लीन कर सकते हैं | 

क्योंकि अगर आप बार-बार कारपेट की सफाई करवाएंगे तो इसके लिए से खींचने लगते हैं, जिससे यह कुछ ही समय में पुराना लगने लगता है |  

2) जींस और जैकेट – अगर आप हर हफ्ते अपने जींस को धोते हैं,तो यह जानकर खुश हो जाएंगे कि जींस को साल में बस 2-3 बार वास करने की जरूरत होती है | 

जींस को  आप उसी समय पर धोएं जब इस पर कोई दाग लग जाए या इससे स्मेल आने लगे | आपके जैकेट के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है | 

जींस और जैकेट को प्रतिदिन होने की जरूरत नहीं होती है | ऐसे में आप इन कपड़ों को धोने की टेंशन लेना बंद कर दें | 

3) लकड़ी के फर्नीचर –  लकड़ी के फर्नीचर को कपड़े से झाड़ कर साफ करने की जरूरत होती है जो कि केवल 2 से 3 मिनट का काम होता है |

इसे चमकाने के चक्कर में बार-बार फर्नीचर का पॉलिश नहीं कराएं | बहुत ज्यादा पॉलिश करने से आपका फर्नीचर जल्दी-जल्दी गंदा हो सकता है |

आपको बता दूं कि फर्नीचर को साल में केवल दो बार पॉलिश की एक पतली पड़त लगाने की जरूरत होती है | 

Home cleaning tips in Hindi | इन्हें साफ करने की आवश्यकता ना के बराबर है 

4) पर्दे – पदों को भी हर महीने या हर दूसरे महीने धोने की जरूरत नहीं होती है | साल में एक बार इन्हें धोना काफी है | जरूरत पड़ने पर उन्हें सपोर्ट क्लीन कर लें | 

अगर पर्दों पर कुछ धूल जम गया हो तो धूल हटाने के लिए महीने में एक बार उन्हें वैक्यूम करें इससे वह काफी साफ हो जाएंगे | 

5) ओवन – आप अगर ओवन का इस्तेमाल करते हैं,तो यह जानकर आपको हैरानी होगी कि ओवन को हर हफ्ते या हर महीने साफ करने की जरूरत नहीं है |

आपको इसे साल में केवल तीन या चार बार डीप क्लीन करने की जरूरत है | क्योंकि भोजन सीधे ओवन की सतहो को नहीं छूता है | 

इसलिए इसे बार-बार साफ नहीं करना चाहिए | इसके अलावा, अगर इसमें सेल्फ क्लीनिंग का विकल्प है, तो इसका इस्तेमाल करें | 

6) किचन टॉवल – किचन टॉवल को नहाने के लिए तौलिए के समान अक्सर धोने की आवश्यकता नहीं होती | ऐसा इसलिए है क्योंकि वह जल्दी ही सूखने के लिए बने होते हैं | 

जिससे उन पर बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं | ऐसे में इन्हें हर दूसरे दिन धोने की मेहनत ना करें | बल्कि इन्हें हर 2 हफ्ते के बाद धोएं | 

प्रत्येक उपयोग के बाद इन्हें लटका दें ताकि वे जल्दी सूख जाएं और लंबे समय तक ताजा रहे | 

साथियों, Home cleaning tips in Hindi के इस आर्टिकल में हमने अपने घर की कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें रोज साफ-सफाई की जरूरत नहीं होती है इनके बारे में जानकारी हासिल की | आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आगे शेयर कर सकते हैं | 

 यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/jio-ka-full-form