Canada ki Rajdhani | कनाडा की राजधानी क्या है

नमस्कार दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से हम Canada ki Rajdhani से संबंधित कुछ बातों की जानकारी बहुत ही संक्षेप में बताना चाहते हैं | कनाडा (Canada) एक ऐसा देश है जहां पर भारत के पंजाब से ज्यादातर लोग अपना व्यापार करने या नौकरी करने के लिए जाते हैं |

अगर हम रहन-सहन की बात करें तो भारत की अपेक्षा कनाडा का रहन सहन बेहतर है | 2022 के एक सर्वे के अनुसार भारत 132वें और कनाडा 15वें स्थान पर है | 

क्योंकि कनाडा में सैलरी वाली नौकरियां, कम अपराध दर, सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा इत्यादि यहां के लोगों का जीवन बेहतर बनाता है |

 आप सभी कनाडा (Canada) के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि Canada ki Rajdhani (कनाडा की राजधानी) क्या है ? अगर आप जानते हैं तो अच्छी बात है, नहीं तो ज्यादा विलंब नहीं करते हुए आइए जानते हैं:-   

कनाडा की राजधानी क्या है ? (What is the capital of Canada)

कनाडा की राजधानी ओटावा है | ओटावा से ही पुरे देश का प्रशासन चलता है | ओटावा नदी के किनारे यह शहर बसा हुआ है | यहां पर कई भाषाओं में से कनाडा की संघीय सरकार  के द्वारा सिर्फ Frenchऔर English को आधिकारिक दर्जा दिया गया है | सभी सार्वजनिक सेवाएं, विधाई निर्णय, और अदालती कार्रवाई French और English दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है |1870 से पहले कनाडा को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के रूप में जाना जाता था | 

कनाडा भारत से कितना दूर है ? (How far is Canada from India)

अगर हम बात करें Canada देश और भारत के बीच की दूरी तो Canada भारत से लगभग 10,720 km दूर है | यदि आप कनाडा जाना चाहते हैं, तो लगभग 14 घंटे 30 मिनट की अवधि के साथ नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोरंटो के लिए एयर कनाडा की सीधी उड़ान ले सकते हैं |

Canada का सफर केवल हवाई यात्रा से ही जाया जा सकता है | भारत के पंजाब से अधिकतर लोग कनाडा जॉब करने और बिज़नस करने के लिए जाते हैं | वर्तमान में, कनाडा के लिए उड़ानों के लिए सबसे सस्ता महीना फरवरी है | उड़ानों के लिए सबसे महंगा महीना अगस्त है | यह खुद एक देश है जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप मे स्थित है |

साथियों, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Canada ki Rajdhani संबंधित जानकारी बहुत ही संक्षेप में दी है | यह आर्टिकल आपको अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य Share करें ताकि उन्हें भी Canada ki Rajdhani से जुड़ी हुई जानकारी मिल पाए |

कनाडा रहने के लिए सबसे अच्छा देश क्यों है ? (Why is Canada the best country to live in)

छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा को सबसे लोकप्रिय देशों में से एक माना जाता है | अगर हम UK और  America जैसे देशों की तुलना करें तो Canada में पढ़ने और रहने के खर्चे भी कम है | कनाडा में कई कोर्सेज कम ट्यूशन फीस पर उपलब्ध हो जाते हैं | 

यहां पर मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल,सुरक्षा,संपन्न अर्थव्यवस्था,जीवन की उच्च गुणवत्ता,संपन्न अर्थव्यवस्था, जलवायु,और छुट्टी स्थलों और शानदार दृश्यों को देखकर ऐसा लगता है की कनाडा ही रहने के लिए सबसे अच्छा देश है | कनाडा अप्रवासियों को निपटान के लिए सहायता प्रदान करता है | 

कनाडा उत्तरी ध्रुव के नजदीक बसे होने के कारण यहां पर हमेशा बर्फ गिरती रहती है | अगर हम भौगोलिक दृष्टि से देखते हैं तो कनाडा ठंडे प्रदेशों में से एक है जहां पर बर्फ गिरने के कारण बहुत ही ज्यादा ठंड पड़ती है | 

कनाडा में पढ़ाई क्यों करें ? (Why study in Canada)

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज: अगर हम कनाडा में पढ़ाई की बात करें तो यहां की यूनिवर्सिटीज और देशों की तुलना में  सबसे लोकप्रिय यूनिवर्सिटीज में से माना जाता है | यहां कई यूनिवर्सिटीज हैं जैसे टोरंटो विश्वविद्यालय, मैकगिल विश्वविद्यालय और ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय जो टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं | 

अकादमिक एक्सीलेंस: America और England की यूनिवर्सिटीज की तुलना में, Canada की यूनिवर्सिटीज पढ़ाई के अच्छे अवसर प्रदान करते हैं | इसके साथ ही ऐसे कोर्स भी प्रदान करते हैं जो बहुत कम खर्चे पर अकादमिक रूप से शानदार हैं |

पढ़ते हुए काम कर सकते हैं: जब आप कोई काम सीखते हैं तो Canada आमदनी का अच्छा विकल्प देता है | ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय छात्र वर्क परमिट के लिए अप्लाई करते हैं और जीवन यापन की लागत को पूरा करने के लिए अपनी डिग्री हासिल करने के साथ काम करते हैं |

कनाडा में नौकरी कैसे प्राप्त करें (How to get a job in Canada)

अगर आप कनाडा में नौकरी करने के  इच्छुक है तो कुछ खास बातें हैं जो सबसे पहले आपके पास होनी चाहिए |

सबसे पहले तो आपकी इंग्लिश अच्छी होनी चाहिए |

अगर आपको फ्रेंच भाषा का ज्ञान  है तो आपको कनाडा में नौकरी करने में और भी आसानी होगी |

अगर आप ड्राइविंग जानते हैं और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है तो इससे भी आपको बहुत ही सुविधा होगी |

इसके बाद अगर आप भारत में या फिर अपने देश में नौकरी करते हैं और नौकरी के साथ-साथ आपके पास उस नौकरी का एक्सपीरियंस है तो आप उस जॉब का एक्सपीरियंस लेटर आपके पास होना चाहिए | 

यह चीज़े आपको कनाडा में जॉब पाने के लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है इसी के साथ-साथ आप जितनी ज्यादा qualification वाले व्यक्ति होंगे उतना ही ज्यादा प्रायरिटी आपको वहां की कंपनियां में मिलेगी |

भारत से कनाडा कैसे पहुंचे (How to reach Canada from India)

यदि आप जल्द से जल्द कनाडा की यात्रा  करना चाहते हैं, तो लगभग 14 घंटे 30 मिनट की अवधि के साथ नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोरंटो के लिए एयर कनाडा की सीधी हवाई उड़ान ले सकते हैं | कनाडा में प्रमुख हवाई अड्डे टोरंटो, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर और कैलगरी में मौजूद हैं |

कनाडा की भौगोलिक स्थिति (Canada’s Geography)

कनाडा महाद्वीप के उत्तरी भाग में बसा हुआ है, जो अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है | इसका क्षेत्रफल लगभग 99.84 लाख वर्ग किलोमीटर है | इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के  साथ अंतर्राजीय सीमा  विश्व  की  सबसे बड़ी भू-सीमा है |  

क्षेत्रफल की दृष्टि से देखें तो यह रूस के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है | यहां पर झीलों की संख्या  ज्यादा है | इसलिए कनाडा को झीलों का देश भी कहते हैं | कनाडा की जनसंख्या साल 2020 में 3 करोड़ 80 लाख 48 हजार 738 थी |

कनाडा की विशेष जानकारी Canada ki Jankari 

अमेरिका के उत्तरी भाग में  बसा हुआ यह देश जिसका नाम कनाडा है | इसके 10 प्रांत और 3 प्रदेश अटलांटिक से प्रशांत महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है |  

कनाडा 9.98 मिलियन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसा एक देश है ,जो इसे क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश और जमीनी भाग में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है | 

यहां की जलवायु अधिकतर ठंडी है परंतु देश का दक्षिणी भाग गर्मियों  में अत्यधिक गर्म रहता है | 36 मिलियन की जनसंख्या में से 4/5 लोग शहरी इलाकों में दक्षिणी सतह के पास रहते हैं | 

कनाडा की राजधानी का नाम ओटावा है,जैसा कि हमने उपरोक्त आर्टिकल में पहले बता चुके हैं | जिसका सबसे विकसित शहर टोरंटो है | 

16 वी शताब्दी के शुरू में  ब्रिटिश और फ्रेंच इस जगह पर अपना अधिकार जमाया हुआ था , जिसके चलते 1537 में सर्वप्रथम  फ्रेंच ने कॉलोनी ऑफ कनाडा की स्थापना की | 

अनेकों प्रकार के संघर्षों के परिणाम स्वरूप यूनाइटेड किंगडम ने इस पर अपना अधिकार जमा ही लिया और ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका के कुछ प्रदेशों को को भी दिया था | 

18 वीं शताब्दी के अंत में कनाडा की गिनती मुख्यतः विशाल भौगोलिक दृष्टि से की जाती थी | 

ब्रिटिश उत्तर अमेरिका एक्ट के अनुसार 1 जुलाई 1867 को कनाडा की कॉलोनी, न्यू ब्रुनस्विक और नोवा स्कॉटिया को आपस में मिलाकर कनाडा के संघीय अधिराज जी की स्थापना की गई | 

इससे प्रांतों में वृद्धि होने लगी और सरकार के अधीन वर्तमान 10 प्रांतों और 3 प्रदेशों को मिलाकर वर्तमान कनाडा की रचना की गई |

साथियों,इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Canada ki Rajdhani (कनाडा की राजधानी क्या है) से संबंधित जानकारी दी है | आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो यह आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर Share कर सकते हैं | 

तो फिर मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए आप zeebiz.in पर हमारे साथ जुड़े रहें | इस लेख को आपने अंत तक पढ़ा और समझा इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !

FAQ:  

Q: कनाडा में कुल कितने राज्य हैं ?

Ans: कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें 10 प्रान्त और 3 केन्द्र शासित प्रदेश हैं |  

Q: कनाडा में मजदूर की सैलरी कितनी है ?

Ans: कनाडा में मजदुर की सैलरी लगभग 550 CAD – 720 CAD 1 महीने की होती है जो की भारत में 32,000 से 42,000 हजार रूपए होती है

Q: कनाडा की करेंसी क्या है ?

Ans: कनाडा की करेंसी कैनेडियन डॉलर है |    

Q: कनाडा में नंबर वन धर्म कौन सा है ?

Ans: कनाडा में ईसाई धर्म सबसे बड़ा धर्म है,जिसमें कैथोलिक धर्म इसका सबसे बड़ा संप्रदाय है |   

Q: कनाडा की जनसंख्या कितनी है ?

Ans: जनगणना 2022 के अनुसार कनाडा की जनसंख्या तीन करोड़ 80 लाख 48 हजार 738 है | 

Q: कनाडा भारत से कितने घंटे लेट है ?

Ans: भारत का Time कनाडा के Time से 10 घंटे 30 मिनट आगे है |

Q: कनाडा देश कितने साल पुराना है ?

Ans: 1 July 1867 को ब्रिटेन से आजाद होकर कनाडा एक अलग देश बना था |

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/salman-khan-new-car/