Bharat ka sabse bada mandir | जानिए, भारत का सबसे बड़ा मंदिर कहां है ?

भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है कहां पर है ?

दोस्तों,इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम Bharat ka sabse bada mandir के बारे में जानेंगे  | हम सभी जानते है कि भारत में ऐसा कोई शहर या गाँव नहीं है जहां मंदिर नहीं है | 

कुछ ही समय पहले अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया है जिसको काफी भव्य तरीके से बनाने की तैयारी की जा रही है | 

श्री रामलला की मूर्ति बनाने के लिए दो विशाल शालिग्राम भी अयोध्या लाए जा चुके हैं | हालांकि,यह काफी बड़ा मंदिर बनेगा | लेकिन फिर भी बहुत से लोग जानना चाहते है कि वर्तमान में Bharat ka sabse bada mandir कहां पर है | 

तो आइए दोस्तों, ज्यादा समय ना लेते हुए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि Bharat ka sabse bada mandir कौन सा है कहां पर है इसकी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को आप अंत तक पढ़ें |

अगर हम बात करें कम्बोडिया देश की तो वहां हिन्दुओं की संख्या नहीं के बराबर है | लेकिन वहां दुनिया का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मंदिर स्थित है | जिसे अंकोरवाट के नाम से जानते हैं, भगवान विष्णु जी का यह मंदिर  लगभग 402 एकड़ में फैला हुआ है | 

इतिहासकारों के अनुसार सन 1112 से 1153 ईस्वी में इस हिन्दू मंदिर का निर्माण कम्बोडिया के राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के द्वारा किया गया था | 

आपको बता दें कि यह मंदिर यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है | अंकोरवाट मंदिर को दुनिया के सबसे मशहूर धार्मिक स्थल में से एक माना जाता है |

भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है | भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है |

जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है | भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन,नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार स्थित है |

भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है ?

दोस्तों,आपको यह बता दें कि भारत का सबसे बड़ा मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर में स्थित है | इसको श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के नाम से जानते हैं | 

विष्णु भगवान जी का यह  मंदिर इतना विशाल है कि इसके परिसर में पूरा शहर बसा हुआ है | 156 एकड़ में फैला यह मंदिर दक्षिण भारत में काफी प्रसिध्द है | जहां देश विदेश से हिंदू धर्म के लोग दर्शन के लिए आते हैं |

इतिहासकारों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 8-9वीं शताब्दी के दौरान किया गया था | अपनी विशालता के कारण इस मंदिर को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण हेतु यूनेस्को एशिया प्रशांत मेरिट पुरस्कार प्रदान किया गया था | 

भगवान विष्णु जी को समर्पित इस मंदिर का परिसर 7 संकेंद्रित दीवारी अनुभागों और 21 गोपुरम से बना है | गोपुरम का अर्थ मंदिर की चोटियों से है | कहते हैं कि गोपुरम के ऊपर से श्रीलंका के तट को देखा जा सकता है |         

अगर देखा जाए तो सक्रीय बड़े मंदिरों के लिए भारत पहले स्थान पर है | क्योंकि कम्बोडिया का  मंदिर बड़ा तो है लेकिन वहां हिन्दू धर्म के लोग नहीं होने के कारण निष्क्रिय पड़ा हुआ है,वहां सिर्फ टूरिस्ट ही देखने जाते हैं | 

भारत का सबसे बड़ा शहर 

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर मुंबई है जिसे पहले बंबई कहा जाता था | यहां की कुल जनसंख्या 12,442,373 यानी कि लगभग 1 करोड़ 24 लाख से भी ज्यादा है | 

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और मुंबई का कुल क्षेत्रफल 603.4km है | मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है जिसकी स्थापना 1507 ईस्वी में हुई थी | 

और मुंबई का नाम मुंबा देवी के नाम से रखा गया जो हिंदुओं की देवी मानी जाती हैं | मुंबई में हिंदी और मराठी भाषा बोली जाती है | 

इस शहर को भारत की फिल्मी दुनिया के रूप में भी जाना जाता है | क्योंकि सभी फिल्मी सितारे मुंबई में ही रहते हैं | यह शहर भारत की जीडीपी में 6 प्रतिशत का योगदान देता है | 

इसलिए मुंबई को आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है और इसके साथ-साथ दुनिया के 10 सबसे बड़े वाणिज्य केंद्रों में भी मुंबई का नाम शामिल है |

साथियों, इस आर्टिकल के माध्यम से हमने Bharat ka sabse bada mandir और भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है कहां पर है ? संबंधित जानकारी दी है | आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो यह आप अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर Share कर सकते हैं | 

तो फिर मिलते हैं आपसे अगले आर्टिकल में एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए आप zeebiz.in पर हमारे साथ जुड़े रहें | इस लेख को आपने अंत तक पढ़ा और समझा इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद !

FAQ:

Q: भारत का राष्ट्रीय मंदिर कौन सा है ?

ANS: अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर ‘भारत का राष्ट्रीय मंदिर’ होगा |

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/india-ka-5-name/