Australia ki Rajdhani | ऑस्ट्रेलिया की राजधानी

दोस्तों,आज के इस लेख के माध्यम से मैं आपको ऑस्ट्रेलिया की राजधानी के बारे में बिल्कुल सही और सटीक जानकारी दूंगा | अगर आपको ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कहां है पता है तो बहुत अच्छी बात है | अगर नहीं पता है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ें | क्योंकि यह आपके जनरल नॉलेज के लिए अत्यंत आवश्यक है |

इसके साथ ही मैं आपको Australia के प्रधानमंत्री कौन है और Australia से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य के बारे में भी जानकारी देने वाला हूं | इसलिए जरूरी है कि आप लेख को अधूरा नहीं पढ़ें बल्कि हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें | तो चलिए अब हम बगैर वक्त गवाएं जान लेते हैं की ऑस्ट्रेलिया की राजधानी आखिर है कहां ? 

क्षेत्रफल की दृष्टि से आस्ट्रेलिया विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश है | जिसका क्षेत्रफल 2.9 मिलियन वर्ग मील है | यहां की जनसंख्या मात्र 22.6 मिलियन है | सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है,जो न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी है |

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कहां है ?        

दोस्तों,क्या आपको पता है सिडनी और मेलबर्न शहर कैनबरा से बहुत बड़ा शहर है और देखा जाए तो आम तौर पर, सबसे बड़े शहर को ही देश की राजधानी बनाया जाता है | लेकिन कैनबरा शहर मेलबर्न और सिडनी से छोटा है फिर भी उसे ऑस्ट्रेलिया की राजधानी क्यों बनाया गया ? आइए जानते हैं:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि जब ऑस्ट्रलिया कि राजधानी का चुनाव किया जा रहा था तो देश के दो बड़े शहरों सिडनी और मेलबर्न में काफी तनाव चल रहा था, इस तनाव का कारण यह था कि मेलबोर्न में रहने वाले लोग चाहते थे कि मेलबर्न राजधानी बने | 

ऑस्ट्रेलिया वर्ष 1901 में संघीय देश बना उस वक्त ये तय नहीं हो पाया था कि ऑस्ट्रेलिया की संसद सिडनी में होनी चाहिए या मेलबर्न में | 

कई महीनों की खींचतान के बाद बीच का रास्ता निकाला गया और सिडनी के दक्षिण पश्चिम में तीन सौ किलोमीटर दूर एक छोटे से ग्रामीण इलाके कैनबरा को Australia ki Rajdhani बना दिया गया |

वॉशिंगटन डीसी की मिसाल का अनुकरण करते हुए ऐसी जगह इस राजधानी क्षेत्र को बसाया गया कि कोई भी राज्य संघीय राजनेताओं पर हावी न हो पाए |

लेकिन सिडनी के निवासी चाहते थे कि ऑस्ट्रेलिया कि राजधानी सिडनी बने | इसी कारणवश केनबरा को ऑस्ट्रेलिया कि राजधानी निर्वाचित किया गया | अगर ऑस्ट्रेलिया की राजधानी संबंधित आपसे कोई प्रश्न करे तो आप बेहिचक केनबरा  बता सकते हैं |  

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कौन हैं ?   

प्रधान मंत्री ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार की कार्यकारी शाखा का प्रमुख होता है और जिम्मेदार सरकार के सिद्धांतों के तहत संघीय संसद के प्रति भी जवाबदेह होता है। वर्तमान प्रधान मंत्री ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी के एंथोनी अल्बनीस हैं, जो 23 मई 2022 को प्रधान मंत्री बने थे | एंथोनी अल्बनीस का  जन्म: 2 मार्च 1963 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था |   

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में घूमने के स्थान कौन-कौन से हैं ? 

दोस्तों अगर आप घूमने के लिए आस्ट्रेलिया जाना चाहते हैं तो,ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर और मार्च से मई महीने तक हैं | मार्च से मई तक, औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस जबकि सितंबर से नवंबर तक 11 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस होता है | 

ऑस्ट्रेलिया में सर्दियों का मौसम (जून से अगस्त) होता है जब तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है | ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में आप राष्ट्रीय गैलरी, ऑस्ट्रेलियर्ड कला, ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र संयुक्त चिड़ियाघर और मछलीघर, ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय संग्रहालय, लोकतंत्र संग्रहालय और राष्ट्रीय डायनासोर संग्रहालय, ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक और बहुत सारी कलाकृतियां घूम सकते है |    

ऑस्ट्रेलिया की सीमा क्या है ?  

अगर हम ऑस्ट्रेलिया की सीमा की बात करें तो इसके उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्व में तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू केलेडोनिया तथा दक्षिण पूर्व में न्यूज़ीलैंड है | आठ अलग-अलग हिस्सों में ऑस्ट्रेलिया को बांट दिया गया है |ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है |

जिसमें 6 राज्य और 2 आंतरिक क्षेत्र शामिल हैं जैसे:- 

राज्य –  न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, क्वींसलैंड, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया, और तस्मानिया | 

आंतरिक क्षेत्र – उत्तरी क्षेत्र और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र, जिसमें कैनबरा को शामिल किया गया है |

ऑस्ट्रेलिया से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य 

1) ऑस्ट्रेलिया (Australia) लैटिन शब्द ऑस्ट्रेलिस (Australis) से बना है, जिसका अर्थ है –  दक्षिणी (Southern)

2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप 8,000 से ज्यादा छोटे-छोटे द्वीपों से घिरा हुआ है | यहां की राजकीय भाषा अंग्रेजी है | 

3) पूरे विश्व में ऑस्ट्रेलिया को कंगारू भूमि के नाम से भी जाना जाता है यह इसलिए कि यहां पर कंगारू की संख्या मनुष्यों की जनसंख्या से अधिक है | ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,690,000 km2 है |

4) ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2022 के अनुसार लगभग 26,059,789 है, तथा यहां की मुद्रा ऑस्ट्रेलियन डॉलर है | 

5) ऑस्ट्रेलिया का दो तिहाई भाग पठार है, जिसे पश्चिमी पठार कहा जाता है | जहां पर वर्षा भी बहुत कम होती है, जिसके कारण यह हिस्सा रेगिस्तान बन गया है जिसे Gibson Desert के नाम से जानते हैं |  

6) यहां के मूल निवासी अंग्रेजों के आने से लगभग 65,000 वर्ष पहले से यहां पर रह रहे थे, यहां की वर्तमान जनसंख्या का 3% लोग इन्हीं के वंशज हैं | यहां की आदिवासी संस्कृति को सबसे पुरानी जीवित संस्कृति मानी जाती है | 

7) ऑस्ट्रेलिया में अंग्रेजों ने 26 जनवरी 1788 को अपना उपनिवेश स्थापित किया था | इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया में भी 26 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है | 

8) ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा रेतीला द्वीप Fraser Island के नाम से जाना जाता है | और यहां की सबसे लंबी नदी का नाम Murray River है, जिसकी लंबाई 2508 किलोमीटर है | 

9) ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु लाल कंगारू है | यह एक ऐसा जानवर है जो पीछे की तरफ नहीं चल सकता, जो आगे की सोच वाली संस्कृति का संकेत देता है | 

10) किसी ऑफिस या कंपनी में काम करने के लिए 8 घंटे का नियम सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में सन 1856 में लागू किया गया था, जिसे बाद में पूरे विश्व में लागू किया गया | 

11) ऑस्ट्रेलिया का जीवन स्तर बहुत ही उच्च है | अगर हम गरीबी रेखा की बात करें तो  लगभग 13.3% जो नहीं के बराबर है |  

12) कोआला भालू एक दलदली जानवर है जो यूकेलिफ्ट्स के पत्ते को खाकर ही अपना पेट भरता है | यह पूरे विश्व में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है |   

13) ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न शहर को हम वहां के क्रिकेट की मजबूत टीम की वजह से जानते हैं | इस शहर को Batmania के नाम से भी जानते हैं जो इसका पुराना नाम है | 

14) ऑस्ट्रेलिया महिलाओं को वोट का अधिकार देने वाला दूसरा देश था | यह अधिकार 1902 में लागू किया गया था  | 

15) यहां पर चुनाव के समय वोट ना देने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाता है, पहली बार जुर्माना 20 डॉलर है |  पहली बार जुर्माना भरने के बाद दोबारा वोट ना देने पर 50 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ता है |  

ऑस्ट्रेलिया में मजदूरी कितनी है ?  

आइए दोस्तों,आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में सरकारी सेवाओं के लिए 66,000 डॉलर की शुरुआती सालाना सैलरी मिलती है,ऊर्जा क्षेत्र के लिए 70,000 डॉलर, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 72,000 डॉलर, और खनन क्षेत्र के लिए 70,000 डॉलर की औसतन सैलरी दी जाती है | अगर हम न्यूनतम वेतन की बात करें तो यहां पर 21.68 डॉलर प्रति घंटा के हिसाब से तय किया गया है |

ऑस्ट्रेलिया में कुल कितने राज्य हैं ?

ऑस्ट्रेलिया में 6 राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैं | ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का प्रधान क्षेत्र 5 राज्यों और 3 प्रदेशों तथा दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र टासमानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है | आस्ट्रेलिया को पहले न्यु हालैंड के नाम से जाना जाता था | ऑस्ट्रेलिया में हिंदू धर्म सबसे तेजी से बढ़ते धर्मों में से एक है |

अगर हम क्रिकेट की बात करें तो, मुझे लगता है यह भारत मे सबसे ज्यादा खेला जाता है | लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड का राष्ट्रीय खेल है | अगर आप ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते हैं तो प्लेन के द्वारा इंडिया से ऑस्ट्रेलिया जाने में 12 घंटे 25 मिनट का समय लगता है |

ऑस्ट्रेलिया भारत से कितना बड़ा है ?

भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल 7,692,024 वर्ग किमी है, जो ऑस्ट्रेलिया को भारत से 135% बड़ा बनाता है |

निष्कर्ष

दोस्तों, उपरोक्त लेख में हमने ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कहां है के साथ-साथ कुछ रोचक तथ्य और जनरल नॉलेज की कुछ बातें हमने आपके साथ साझा की है | यह लेख आपको अगर अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य Share करें ताकि उनको भी यह जानकारी प्राप्त हो |

FAQ:

Q: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कितनी है ?

Ans: ऑस्ट्रेलिया की राजधानी Canberra ही है |  

Q: ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय हैं ?

Ans: जनगणना साल 2021 के अनुसार, Australia में  लगभग 25.5 मिलियन भारतीय हैं |    

Q: ऑस्ट्रेलिया की मुख्य फसल कौन सी है ?

Ans: ऑस्ट्रेलिया का मुख्य फसल गेहूं, जौ, चावल/धान, मक्का, चना/छोले, जई, ज्वार, रेपसीड, दाल है |

Q: विश्व में गुलाम नहीं हुआ देश कौन सा है ?

Ans: नेपाल जो भारत का एक पड़ोसी देश है, जो कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा है | 

यह भी पढ़ें:-https://zeebiz.in/canada-ki-rajdhani/