जोशीमठ में ढहाए जा रहे पीडब्ल्यूडी के दफ्तर सहित, जेपी कॉलोनी के कई घर
Aaj ki taja khabar में पढ़िए – जोशीमठ के 2 बड़े होटलों को गिराने की कार्रवाई के बाद अब लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन को गिरान की कार्रवाई शुरू हो गई है | इस निरीक्षण भवन केजमीन धंस जाने के बाद जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत इस भवन को तोड़ने का आदेश दिया है |
जोशीमठ की जेपी कॉलोनी में असुरक्षित घोषित हुए 14 भवनों को भी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है | जेपी कंपनी स्वयं अपने इंजीनियरों और श्रमिकों की 30 सदस्य वाली टीम से इन भवनों को हटा रही है | इनको रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की देखरेख में यांत्रिक तरीके से हटाया जा रहा है |
आपको बता दें कि जेपी कॉलोनी जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र में है | प्रशासन ने यहां उन सभी भवनों को हटाने का आदेश दिया था जिनकी रिट्रोफिटिंग नहीं की जा सकती | प्रशासन ने 14 सिंगल स्टोरी भवनों को भी हटाना शुरू कर दिया है |
फ्लाइट में मुख्यमंत्री की सीट पर बैठी महिला, हुआ हंगामा
Aaj ki taja khabar में आगे पढ़िए – दिल्ली एयरपोर्ट पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति से गुजारना पड़ा, जब दिल्ली से अगरतला जाने वाली फ्लाइट में उनकी सीट पर आकर कोई अन्य महिला यात्री बैठ गई |
पता चला है कि मुख्यमंत्री का टिकट बिजनेस क्लास का था और महिला इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही थी | जब महिला को यह बताया गया कि यह सीट त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की है, जवाब में महिला ने कहा, तो क्या हुआ ? मुख्यमंत्री चाहे तो उनकी सीट पर जाकर बैठ सकते हैं | मैं नहीं उठूंगी |
फ्लाइट में काफी देर तक इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ | बताया गया कि उन्हें (महिला को) फ्लैट से उतारा जा सकता है | फिर किसी तरह से महिला सीट से उठी | यह मामला बुधवार सुबह का है, जब इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-5022 दिल्ली से अगरतला जा रही थी |