Aaj ki taja khabar | 3 Feb 2023 आज की ताजा खबर

सोना,58,000 के पार,शेयर बाजार में हल्की मजबूती  

Aaj ki taja khabar में पढ़िए,नई दिल्ली – डिमांड में तेजी के चलते सोने की कीमत गुरुवार को 58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई  स्तर पर पहुंच गया | राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 770 रुपए की मजबूती के साथ 58,680 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया |    

सुदामा डायमंड के डायरेक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि सोने में कुछ तेजी के कारण है | सबसे अहम कारण है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत बढ़ रही है | घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को मिला जुला रुख रहा | Sensex 224,16 अंकों की बढ़त के साथ 59,932.24 अंकों पर बंद हुआ | Nifty 5.90 अंक गिरकर 17.610.40 अंकों पर बंद हुआ | 

RBI ने बैंकों से मांगा अडाणी ग्रुप को दिए गए कर्ज का ब्यौरा  

Aaj ki taja khabar में आगे पढ़िए – रिजर्व बैंक ने बैंकों सेअडाणी ग्रुप को दिए गए कर्ज का ब्यौरा मांगा है | सूत्रों ने कहा कि बड़े कर्ज संबंधी आंकड़ों की जानकारी के तहत  RBI नियमित रूप से बैंकों से उधार लेने वाले बड़े कॉरपोरेट का ब्यौरा लेता है | कई बार बैंक गिरवी रखी गई सिक्योरिटीज के बदले उधार देते हैं |  

अडाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों के इक्विटी शेयरों की कीमत में भारी गिरावट से गिरवी सिक्योरिटीज की कीमत भी घट सकती है | कई क्षेत्रों में काम करने वाले ग्रुप को पिछले 1 हफ्ते से मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है | 

बुधवार को शेयर की कीमतों में भारी गिरावट के बीच अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप फर्म अडाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ों रुपए के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर वापस ले लिया गया था |