Aaj ki taja khabar | 29 Jan 2023 आज की ताजा खबर

भारतीय वायुसेना का विमान सुखोई और मिराज हुआ क्रैश 

Aaj ki taja khabar में पढ़िए – इंडियन एयर फोर्स के दो फाइटर विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 कल शनिवार सुबह आपस में टकरा कर क्रैश हो गए हैं | मिराज पर एक और सुखोई पर दो पायलट सवार थे | जिसमें मिराज पर सवार पैरेट की मौत हो गई है | रिपोर्ट के अनुसार, दो पायलट सुरक्षित है | 

दोनों  विमानों ने ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी और दोनों विमान अभ्यास उड़ान पर थे | भारतीय वायुसेना ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं | भारतीय वायुसेना के लिए यह हादसा एक बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है | 

मिराज-2000 फाइटर जेट भारतीय वायु सेना के टॉप फाइटर जेट में से एक है | साल 1985 में यह विमान पहली बार भारतीय वायु सेना का हिस्सा बना था | भारतीय वायुसेना के पास 50 मिराज 2000 फाइटर जेट हैं | SNECMA M53 से लैस यह विमान सिंगल सीटर है |  इसकी लंबाई 14.36 मीटर, पंखा समेत चौड़ाई 91.3 मीटर है | 

मिराज 2000 का वजन 7500 kg है, जो 17000 kg वजन को लेकर 2336 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है | और यह एक बार में ज्यादा से ज्यादा 1550 km की दूरी तय कर सकता है | आपको यह बता दें कि मिराज 2000, रूस में बने सुखोई 30 से भी ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकता है | 

59 हजार फिट की ऊंचाई पर भी मिराज 2000 उड़ान भरने के लिए सक्षम है | मिराज 2000 लेजर गाइडेड बम, एयर टू एयर और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों से लैस है | मिराज में थॉमसन सीएसएफ आर डी वाय रडार सिस्टम लगा है और फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम लगा है | 

जिसमें  सेक्सटेंट VE-130 HUD लगा है | जिस पर फ्लाइट कंट्रोल, नेवीगेशन, टारगेट इंगेजमेंट और वेपन फायरिंग का डाटा डिस्प्ले होता है | भारत के अलावा फ्रांस, इजिप्ट, यूएई, पेरू, ताइवान, ग्रीस और ब्राजील की वायुसेना भी मिराज 2000 का इस्तेमाल करती है | 

कारगिल युद्ध, सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान मिराज 2000 विमानों ने अहम भूमिका निभाई थी | मिराज 2000 प्लेन की कीमत लगभग 167 करोड़ रुपये है | जो मध्य प्रदेश के मुरैना में  क्रैश हो गए हैं | यह हादसा वायुसेना के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है | 

Aaj ki taja khabar मेंआगे पढ़िए –  सुखोई-30 चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट विमान है, जिसके आधुनिक वर्जन सुखोई 30 MKI को रूस की कंपनी सुखोई और भारतीय कंपनी HL ने मिलकर विकसित किया है | 2 सीटों वाला यह मल्टीरोल फाइटर जेट विमान दुनिया के सक्षम लड़ाकू विमानों में से एक माना गया है | 

इन विमान में 2 टर्बो जेट इंजन लगे होते हैं, जो अधिकतम 2120 Km प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है | 21.9 मीटर लंबा और 6.4 मीटर ऊंचे इस विमान की कुल चौड़ाई 14,7 मीटर होती है | सुखोई-30 कुल मिलाकर 38,800 Kg वजन लेकर 30,300 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से ऊंचाई की तरफ उड़ान भर सकता है |  

यह विमान एक बार में ज्यादा से ज्यादा 3000 Km की दूरी तय करने में सक्षम है और बीच हवा में रिफ्यूलिंग के बाद यह  विमान 8000 Km तक जा सकता है | यह विमान दुनिया के सबसे ज्यादा हथियारों से लैस फाइटर प्लेन में शुमार होता है और भारत में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल समेत कई घातक मिसाइलों को लेकर उड़ान भर सकता है | 

सुखोई-30 भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है | इस विमान की कीमत लगभग 62 मिलियन डॉलर है | 

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने हादसे पर जताया दुख  

मध्यप्रदेश में भारतीय वायु सेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया और घायल परिजनों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है | उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों की दुर्घटना के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ | सर्वोच्च बलिदान देने वाले पायलट को सलाम | शहीद पायलट के परिजनों और प्रिय जनों के प्रति हार्दिक संवेदना | घायल पायलटों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं |